25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
12-Jan-2025 06:05 PM
By First Bihar
purnea news: पूर्णिया के रामबाग इलाके में एक शादीशुदा 32 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर ली। शैलेश चौधरी उर्फ बबलू ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बुलेट मोटरसाइकिल के शोरूम में काम करता था वही उसकी प्रेमिका भी काम करती थी। वही दोनों के बीच ऐसा प्यार हो गया। बबलू की पत्नी मंजू चौधरी ने गर्लफ्रेंड पर पति को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
मृतक बबलू की पत्नी मंजू चौधरी ने बताया कि उनके पति के साथ मोना सिंह बुलेट शोरूम में काम करती थी। जहां दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। जब पति के अफेयर की जानकारी मंजू को हुई तब वो मोना से मिलने पहुंच गयी जहां दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हो गयी। मंजू का आरोप है कि मोना उनके पति शैलेश पर पत्नी को छोड़ने का दबाव मोना बना रही थी और इस बात को लेकर शैलेश ने कई बार उनके साथ भी मारपीट की थी और उन्हें बच्चों के साथ घर से भी निकाल दिया था।
मंजू ने यह भी आरोप लगाया है कि मोना सिंह ने कई बार उनके मायके में गुंडे भेजकर उनके घरवालों की पिटाई भी करवाई थी। वो किसी तरह मुझे शैलेश से अलग कर देना चाहती थी। मुझे रास्ते से हटाना चाहती थी। शैलेश से उसने कहा था कि जब तक मंजू चौधरी रहेगी तब तक हम कभी नहीं साथ हो पाएंगे। शैलेश की आत्महत्या की खबर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस ने मृतक के कमरे से मोबाइल जब्त किया है। जांच में पाया गया कि मृतक शैलेश ने आखिरी वीडियो कॉल मोना सिंह को ही किया था। पुलिस फिलहाल मोना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि उनकी शादी 2019 में शैलेश चौधरी से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। शादी के शुरुआती पाँच साल तक सब ठीक था। शैलेश बुलेट शोरूम में RE के पद पर कार्यरत थे। डेढ़ साल पहले मोना सिंह ने उसी शोरूम में उसी पद पर नौकरी शुरू की थी। जिसके बाद शैलेश और मोना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। इस घटना से मृतक की पत्नी मंजू चौधरी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शैलेश और मंजू के बीच मोना के संबंधों को लेकर लड़ाई हुआ था जिसके बाद बच्चे के साथ शैलेश ने मंजू को मायके भगा दिया था। पिछले डेढ़ महीने से मंजू अपने मायके में ही थी। जब इस बात की जानकारी हुई कि शैलेश अब इस दुनियां में नहीं रहा उसने खुदकुशी कर ली है। तब पति की मौत की खबर सुनते ही मंजू देवी अपने घर पहुंची। जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल है।