BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
13-Jan-2026 05:22 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा का भोज आयोजित किया। इस भोज में एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी इस भोज में शामिल हुए।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पटना स्थित सरकारी बंगले पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य मंत्री, विधायक समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता इस भोज में पहुंचे थे। वही तेज प्रताप यादव जब इस भोज में पहुंचे तो राजनीतिक गलियारे में उनका आना चर्चा का विषय बन गया। वहां मौजूद लोग तेज प्रताप यादव की ओर देखने लगे। लोग यह कयास लगाने लगे कि शायद तेजप्रताप बीजेपी में शामिल होंगे। नीतीश सरकार के दो मंत्रियों ने तो यहां तक कह दिया कि यदि तेज प्रताप यादव एनडीए में आते हैं तो उनका स्वागत है।
वही तेज प्रताप की एनडीए में शामिल होने के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि आने वाले भविष्य में सब पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बिहारी सब पर भारी का भाव जगाना है। जबकि तेज प्रताप यादव ने भी संकेत देते हुए कहा कि पता चल जाएगा, अभी क्यों बताना है? फिर तेज प्रताप ने आगे कहा कि दही-चूड़ा भोज का आमंत्रण मिला था। हम अपना धर्म निभाने आए हैं। नेता लोग मिलते जुलते रहते हैं राजनीति अलग है।
बता दें कि तेज प्रताप यादव भी 14 जनवरी को दही-चूड़ा का भोज दे रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने भी विजय कुमार सिन्हा को न्योता दिया है। तेज प्रताप ने एनडीए और महागठबंधन के कई नेताओं को निमंत्रण पत्र दिया है। यह भोज तेज प्रताप अपने आवास पर दे रहे हैं। अब देखने वाली बात होती कि तेज प्रताप के भोज में कौन-कौन पहुंचते हैं, सभी की निगाहें तेज प्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज पर टिकी हुई है। तेज प्रताप यादव ने इस भोज की सारी तैयारी पूरी कर ली है।
भोज की तैयारियों के बीच तेज प्रताप ने आज बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा और कल के दही-चूड़ा भोज में शामिल को कहा। इससे पहले भी तेज प्रताप एनडीए और महागठबंधन के कई नेताओं को न्योता दे चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मकर संक्रांति पर कल कौन-कौन नेता तेज प्रताप के भोज में पहुंचते हैं।
पटना से सृद्धि की रिपोर्ट