ब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर

Bihar News: पूर्णिया में टोटो पर बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

Bihar News

14-Feb-2026 03:51 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, टोटो पर छह लोग सवार थे और वे तिलक की रश्म पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुर नहर के समीप एक बेकाबू ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में धमदाहा के कुमारी गांव निवासी जागो ऋषि (45), उनके बेटे किशन कुमार (18) और महिला रिश्तेदार कंचन देवी (40) शामिल हैं। वहीं, टोटो चालक गुटर सिंह, रिश्तेदार जगन ऋषि और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


परिवार के अनुसार, 24 फरवरी को जागो ऋषि की बेटी की शादी थी, और तिलक की रस्म पूरी करने के बाद वे लौट रहे थे। दुर्घटना की भयावहता और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही सरसी और धमदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। पुलिस अब टाटा ट्रक चालक की खोज में जुटी है, जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।