PATNA: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा और पूर्णिया के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


आनन्द विहार से सहरसा के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान रेलवे ने किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे की माने तो सहरसा और आनन्द विहार के बीच विकली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार टर्मिनल से 5 और 12 अगस्त को सुबह 5.15 बजे सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी। 


यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे सहरसा जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05575 सहरसा जंक्शन से 6 और 13 अगस्त की रात को 8 बजे से आनंद विहार के लिए रवाना होगी। यही ट्रेन अगली रात 12.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। सप्ताह में 4 दिन पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से आनन्द बिहार तक के लिए भी स्पेशल ट्रेन खुलेगी। 


ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार की शाम में 4.30 बजे से आनन्द बिहार के लिए प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों से सहरसा और पूर्णिया के लोग सीधे आनन्द बिहार तक का सफर कर सकेंगे। स्पेशल ट्रेनों के ऐलान से दोनों जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।