ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / purnea-news / RAHUL GANDHI : पप्पू के गढ़ में आज राहुल भरेंगे हुंकार, घर से...

RAHUL GANDHI : पप्पू के गढ़ में आज राहुल भरेंगे हुंकार, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें यह खबर

RAHUL GANDHI : लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के मद्देनजर रूटों पर ट्रैफिक की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव रविवार

24-Aug-2025 08:43 AM

By First Bihar

RAHUL GANDHI : यदि आप पूर्णिया के रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए दो मायने में काफी कारगर साबित हो सकती है। इसमें पहली चीज़ तो यह है कि आज आपको घर से निकलने से पहले शहर का ट्रैफिक नियमों को देख लेना होगा और दूसरी अहम बात यह है कि इस लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से यात्रा तो कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी उन्हें कांग्रेस का मेंबर नहीं मान रही है। ऐसे में आज राहुल के लिए जनता का समर्थन जुटा वह अपनी पकड़ बता सकते हैं। 


लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के मद्देनजर रूटों पर ट्रैफिक की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव रविवार सुबह को पांच- छह घंटे प्रभावी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था एवं यातायात परिचालन को सुचारु बनाए रखने हेतु कुछ मार्गों पर समयानुसार वाहन परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 


ट्रैफिक पुलिस की जारी एडवाइजरी के अनुसार पूर्णिया के महेंद्रपुर-चांदपुर सड़क तथा गुंडा चौक- बीरपुर सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 


आपको बताते चलें कि,बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर इंडिया गठबंधन के निशाने पर निर्वाचन आयोग है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि SIR के नाम पर बिहार के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश हो रही है।