PURNEA: विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी की 75वीं जयंती के अवसर पर 23 नवंबर को विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), मरंगा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने भाग लिया। जीएमसीएच, पूर्णिया, युवा ब्लड सेंटर एवं अहम अस्पताल के सहयोग से कुल 89 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी की स्मृति में आयोजित यह शिविर उनके सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा। युवाओं ने रक्तदान और शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया की विज्ञप्ति में नोडल पदाधिकारी, रक्त संग्रह, डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व तथा रक्त संग्रह टीम के डॉ. महादेव मंडल, श्री शंकर प्रसाद सिंह, श्री मुकेश कुमार, श्री आदर्श राज, श्री रौशन राज एवं प्रभारी जिला आईसीटीटीसी पर्यवेक्षक श्री बैजनाथ प्रसाद की सहभागिता का उल्लेख किया गया है। युवा ब्लड सेंटर की ओर से श्री कार्तिक एवं उनकी टीम तथा अहम अस्पताल की ओर से श्री धर्मेंद्र एवं उनकी टीम ने योगदान दिया। एचडीएफसी बैंक, पूर्णिया के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रक्तदाताओं में विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप लीडर एवं वीवीआईटी के चेयरमैन श्री राजेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरिंद्र नाथ झा, डॉ. अनिकेत मानस, श्री शुभम कुमार लाल, श्री सुनील कुमार, श्री अमन कुमार, श्री मनीष कुमार, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्री प्रेम प्रकाश मिश्रा, श्री अमरदीप सिन्हा, श्री मोहम्मद फहद, सुश्री खुशी सिंह, सुश्री वैष्णवी झा, सुश्री सोना पाल, श्री ऋषभ सिंह एवं श्री प्रियांशु राज सहित अन्य कर्मचारी, विद्यार्थी और नागरिक शामिल रहे।
इस अवसर पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक श्री ब्रजेश चंद्र मिश्रा, वीवीआईटी के कुलसचिव श्री सौरभ कुमार, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस के उप प्राचार्य श्री अभिषेक प्रसून, सहायक कुलसचिव श्री गौरव कुमार, परिसर प्रबंधक श्री शरद चंद्र पांडेय, सहायक परिसर प्रबंधक श्री अक्षय कुमार सिंह, श्री पप्पू कुमार यादव, श्री अंकित मिश्रा एवं श्री रोहित झा सहित संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर की संस्थागत व्यवस्थाओं का संचालन एवं समन्वय एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने किया। छात्र कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रियांशु भगत एवं सुश्री खुशी सिंह के साथ एनएसएस हेड स्निग्धा तथा स्वयंसेवक रोशन, रिया, सौम्या, प्रथम, कृष्टि, अपर्णा, अंजलि प्रिया, खुशी, दीपा, हिमांशु, राजकुमार, अमित, विवेक और प्रियम ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं शिविर प्रबंधन में सहयोग किया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण किया गया। समापन पर सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा एवं रक्त संग्रह दलों, सहयोगी संस्थाओं, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।