25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय
31-Aug-2025 09:20 PM
By First Bihar
PURNEA: ब्राइट कैरियर पूर्णिया के छात्र वेदांत ने भारत में कीर्तिमान बनाया है। ब्राइट कैरियर स्कूल के ग्रेड 2 के छात्र वेदांत कुमार ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025 में अपना नाम दर्ज कराया है। 7 साल के वेदांत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। 193 देश की राजधानियां वर्णानुक्रम में 4 मिनट 19 सेकंड्स में सुना कर वेदांत ने इतिहास रच दिया।
हमारे नन्हे प्रतिभाशाली वेदांत कुमार पुत्र (सुमन कुमार / प्रीती कुमारी )की गौरवपूर्ण उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि ब्राइट कैरियर स्कूल के कक्षा 2 के छात्र वेदांत कुमार ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर ब्राइट कैरियर स्कूल, अपने माता-पिता, पूरे पूर्णिया शहर, बिहार एवं भारत का मान एवं गौरव बढ़ाया है। सिर्फ 7 वर्ष की आयु में वेदांत ने एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंने दुनिया के 193 देशों की राजधानियों को वर्णानुक्रम (अल्फाबेटिकल ऑर्डर) में मात्र 4 मिनट 19 सेकंड में याद करके सुनाया एवं नया रिकॉर्ड कायम किया।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि समर्पण,एकाग्रता एवं कठिन परिश्रम से छोटी उम्र में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। ब्राइट कैरियर परिवार एवं उनके माता-पिता तथा पूरे पूर्णिया का अभिभावक समाज वेदांत की इस असाधारण सफलता पर गर्व व्यक्त करता है तथा सभी बच्चों को प्रेरित करता है कि, जिज्ञासा, जुनून और दृढ़ निश्चय के साथ सीखने की राह पर आगे बढ़ें ।
आइए, हम सब मिलकर वेदांत को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दें । वेदांत की इस सफलता पर ब्राइट कैरियर स्कूल पूर्णिया के चेयरमैन एवं शिक्षाविद श्री गौतम सिन्हा जी एवं विद्यालय के निर्देशक कर्तव्य कुशाग्र एवं सहनिर्देशिका सुश्री प्रगति गौतम तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीमा शरण जी के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने वेदांत एवं उनके माता-पिता समेत पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।