ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

पूर्णिया के के. नगर चौक स्थित भोकड़ाहा के पास ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेशी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल

01-Mar-2026 08:41 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया के.नगर चौक स्थित भोकड़ाहा मिडिल स्कूल के समीप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह के साथ ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि, व्यावसायिक सहयोगी, ग्राहक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और भी मनमोहक बन गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लेशी सिंह रहीं। उन्होंने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की आधुनिक एवं सुव्यवस्थित ऑटोमोबाइल शाखा का खुलना क्षेत्र के विकास और व्यापारिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा सीमांचल क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध होंगी।


इस अवसर पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा एवं राजेश चंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी की विकास यात्रा, ग्राहकों के प्रति समर्पण और भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन के तहत अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में समारोह संपन्न हुआ।