बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Aug-2025 10:32 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया में जिले के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर रोड स्थित झुन्नी गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच (GMC&H) लाया गया, जहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
"जिंदा" को मृत समझ कर भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए!
हादसे के बाद अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक को मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि वह जिंदा था। इस पर मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि युवक की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
तीनों मृतक अररिया जिले के निवासी
घटना को लेकर स्थानीय प्रखंड प्रमुख शाहनवाज आलम ने पुष्टि की कि हादसे में तीन युवकों की जान गई है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक अररिया जिले के निवासी थे, और यह घटना बेहद दर्दनाक व दुखद है।पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना पूर्णिया के कृत्यानंद नगर थाना के श्रीनगर रोड झुन्नी गांव की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दो बाइक की टक्कर हुई थी। जिसमें बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर हुई थी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा था। लेकिन सभी को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच लाया गया। जहां कुछ देर के लिए उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब कुछ परिजनों ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को मृत समझ कर पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
उस वक्त वह जिंदा था लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। जिसे लेकर जीएमसीएच में हंगामा भी खूब हुआ। लोगों का कहना था कि घायल को इलाज करने के बजाय मृत समझ पोस्टमार्टम में क्यों भेजा गया? पहले डॉक्टर तीनों को अच्छी तरह से देखते ही कौन जिंदा है और कौन मरा हुआ है? बिना जांचे सभी को पोस्टमार्टम रूम में भेज दिया गया। जहां जो सांस ले रहा था उसकी भी पोस्टमार्टम रुम में मौत हो गयी। डॉक्टर की इस लापरवाही से लोग गुस्से मे थे जिसे बाद में डॉक्टरों ने समझाबुझाकर शांत कराया। चिकित्सकों ने उस व्यक्ति को मृत घोषित किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम रुम में भेजा गया। घटना के बाबत स्थानीय प्रखंड प्रमुख शाहनवाज आलम ने कहा की इस दर्दनाक हादसा मैं तीन लोगों की मौत हो गई है । तीनो अररिया जिला के रहने वाले थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...