ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / purnea-news / दुर्गा पूजा पर पूर्णिया महापौर ने की स्ट्रीट लाइट की शुरुआत, शहरवासियों को...

दुर्गा पूजा पर पूर्णिया महापौर ने की स्ट्रीट लाइट की शुरुआत, शहरवासियों को मिला उजाला

पूर्णिया महापौर विभा कुमारी ने दुर्गा पूजा को देखते हुए पूरण देवी मंदिर से लाईन बाजार तक नई स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया। अब श्रद्धालुओं को रात में आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होगी।

01-Oct-2025 02:43 PM

By First Bihar

PURNEA: दुर्गा पूजा की रौनक को और रोशन करने के लिए महापौर विभा कुमारी ने मां पूरण देवी मंदिर से लेकर कालीबाड़ी चौक तक और पॉलिटेक्निक चौक से रजनी चौक होते हुए लाईन बाजार तक स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ स्विच ऑन कर किया।


स्ट्रीट लाइट जलते ही पूरे इलाके की रौनक बढ़ गई और अब मंदिरों व पूजा पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। महापौर विभा कुमारी ने मौके पर कहा कि "स्ट्रीट मास्ट लाइट सिर्फ शहर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती बल्कि यह आज की सबसे बड़ी जरूरत है। खासकर पर्व के मौके पर इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।"


उन्होंने आगे कहा कि महापौर बनने के बाद से उनकी पहली प्राथमिकता रही है कि हर वार्ड का विकास पारदर्शिता के साथ हो। उन्होंने दावा किया कि इस दिशा में काफी हद तक सफलता मिली है और जो कमियां बाकी हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।


महापौर ने अपने संबोधन में शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि "पूरा नगर निगम मेरा परिवार है, और इस परिवार को अब विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल करने की हमारी कोशिश लगातार जारी है। खास बात यह है कि दूसरे फेज में पूरण देवी मंदिर से चिमनी बाजार तक और पूर्णिया सिटी कालीबाड़ी से फारबिसगंज मोड़ तक स्ट्रीट तिरंगा लाइट लगाने का काम भी जल्द पूरा कर उद्घाटन किया जाएगा।news imagenews image