PURNEA: पूर्णिया में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 की भव्य मशाल रैली निकाली गई। जिला स्कूल से शुरू हुई यह मशाल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पनोरमा ई होम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का विधिवत उद्घाटन 22 नवंबर को होगा। इस बार स्विमिंग, हैंडबॉल, शतरंज, लॉन टेनिस और हॉर्स राइडिंग समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 भव्य स्पोर्ट्स मशाल जिला स्कूल पूर्णिया से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए खीरू चौक,भट्टा बाजार, लखन चौक, रजनी चौक, विवेकानंद कॉलोनी , माधोपाडा़ , अरब कॉलेज होते हुए पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित ई होम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में समाप्त हुआ। पनोरमा स्पोर्ट्स मशाल कार्यक्रम की शुरुआत पूर्णिया के जाने-माने पूर्व क्रिकेटर व पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य श्री एस एस चटर्जी नूटू दा को पनोरमा ग्रुप के निदेशक व पनोरमा स्पोर्ट्स अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने शाल एवं बुके देखकर सम्मानित किए।
भव्य पनोरमा मशाल लेकर श्री एस एस चटर्जी नूटू दा आगे बढ़ें । खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और समाज के गणमान्य नागरिक की उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स मशाल में चार चांद लगा दिये।पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 का भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 22 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा ई होम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 प्रतियोगिता के आयोजन समिति सदस्य हरि ओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा। स्विमिंग, हैंडबॉल शतरंज लॉन टेनिस हॉर्स राइडिंग विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है। खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक है।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 के विभिन्न कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 20/11/2026 को पनोरमा स्पोर्ट्स यूनिटी रण सुबह 8: 00 बजे से जिला स्कूल पूर्णिया से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए खीरू चौक,भट्टा बाजार, लखन चौक, झंडा चौक, काली बाड़ी चौक, आर एन साह चौक, टेक्सी स्टेंट, चित्रा वाणी रोड़ होते हुए जिला स्कूल पूर्णिया में समापन।
पनोरमा स्पोर्ट्स मशाल कार्यक्रम में पनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा, स्वाति बैस्यांत्री, सिस्टर बंदिता, एस एस चैटर्जी नूटू दा, उमेश प्रसाद सिंह पुटू , एम एच रहमान, मोहम्मद नैयर अली, मंजर मोहसिन, मनोज पासवान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मिथिलेश राय, शशांक शेखर सिंह गुड्डू, एसएस प्रसाद पिंटू ,विमल मुकेश, शिवाजी चक्रवर्ती, हरीश, खुशी, रितेश कुमार झा, राणा सिंह, मुरारी सिंह, मुरारी झा, मुकुल, रितु, मोहम्मद एजाज कुंदन कुमार, खेल प्रीमियम अमोंग साथी पुराना भारत के सभी पदाधिकारी का उपस्थित थे।