PURNEA:पूर्णिया में फर्स्ट बिहार-झारखंड के सीमांचल कॉन्क्लेव में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द जमीन सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद सभी को जमीन का पासबुक दिया जाएगा। पासबुक जमीन मालिकों को दी जाएगी कि यदि एक धूर भी जमीन बिक्री होती है तो उसका एंट्री उस पासबुक में होगा। इससे जमीन संबंधी विवाद खत्म होगा। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर तक 1200 पंचायतों में सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि जो भी लोग करप्शन में लिप्त पाये जाएंगे उन्हे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सीमांचल कॉन्क्लेव में फर्स्ट बिहार-झारखंड के चैनल हेड कुमार प्रबोध के सवालों का जवाब देते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कि बिहार में 32 प्रतिशत अपराध जमीन विवाद या जमीन से जुड़े मामलों के कारण होता है। यदि राजस्व विभाग इमानदारी के साथ जमीन के मामले को सर्वे करा करके और सबके हाथ में जमीन का पासबुक दे दें तो यह सारी समस्या ही दूर हो जाएगी।
मैंने तीन बातें बहुत तेजी से किया है। आरसीएमएस पोर्टल एक नई व्यवस्था है जिसे लागू किया गया। पूरे बिहार के अंदर अब राजस्व विभाग के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। आरसीएमएस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे और ऑनलाइन ही आपके समस्या का समाधान हो जाएगा। जब से यह व्यवस्था लागू किया गया तब से 20 प्रतिशत समस्या सुलझा ली गयी है। अभी हमने सर्वे काफी तेजी से शुरू कराया है। हम चाहते हैं कि फेज वाइज जमीन का सर्वे का काम हम जल्दी समाप्त करे और सभी को जमीन का पासबुक हम दे दें।
उन्होंने कहा कि पासबुक मिल जाने के बाद एक धूर और एक डिसमिल भी जमीन यदि इधर से उधर होता है, तो उसकी एंट्री उस पासबुक पर होगी। अभी स्थिति यह है कि कोई भी किसी का जमीन रजिस्ट्री करवा लेता है। स्टाम्प शुल्क देकर किसी का भी जमीन रजिस्ट्री लोग करवा लेते हैं। और एक बार जब रजिस्टी हो जाता है तो नया विवाद शुरू हो जाता है। दो दावेदार एक जमीन के हो जाते हैं। उसके बाद मारपीट, दंगा, फसाद और भ्रष्ट्राचार शुरू हो जाता है. दो लोगों का यही विवाद सर्वे होने के बाद समाप्त हो जाएगा।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब सर्वे हो जाएगा तब 80 फीसदी विवाद समाप्त हो जाएगा। नवंबर तक 1200 पंचायतों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। भ्रष्टाचार का सूत्रधार नीचले स्तर पर है, प्रत्येक अंचल में एक कर्मचारी होते हैं और उसके तीन चार दलाल होते है। हमने पहली बार 3268 कर्मचारियों को अपने जगह से स्थानांतरित कर दिया।
उन्होंने कहा कि जब मैं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बना तब मुझे विरासत में कर्मचारियों सीओ और आरओ का हड़ताल मिला था। मैं हर वक्त कांटों के ताज को फूलो का हार बना लेता हूं। उन्होंने दावा किया कि तीन महीने में राजस्व विभाग में करप्शन समाप्त हो जाएगा। मेरे ढाई तीन महीने के कार्यकाल में 87 सीओ-आरओ सस्पेंड हुए और जेल गये। 100 में अगर पांच दस लोगों पर गाज गिरता है तब 90 पर इसका असर पड़ता है। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ हमने अभियान छेड़ रखा है। जो भी करप्शन में लिप्त होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।