ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Bihar expressways news : खुशखबरी...बिहार में सिक्स लेन एक्सप्रेस वे को लेकर शुरू हुआ काम, 245 किमी लंबी होगी सड़क

पटना से पूर्णिया के बीच 245 किमी लंबा सिक्स लेन एक्सप्रेसवे बनेगा. 27 हजार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के लिए एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक्सप्रेसवे बनने से बिहार में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और यात्रा समय में भारी कमी आएगी.

26-Jan-2026 11:11 AM

By Viveka Nand

Bihar expressways news : पटना से पूर्णिया छह लेन एक्सप्रेस वे बन रहा है. जल्द ही यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया है कि पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 245 किलोमीटर होगी. यह सिक्स लेन एक्सप्रेस वे होगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय काफी कम हो जाएगा. इस एक्सप्रेस वे की लागत करीब 27000 करोड रुपए है. एक्सप्रेस वे के लिए पटना से पूर्णिया के बीच जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है और जल्दी ही 3ए का गजट प्रकाशित हो जाएगा जिसके बाद लोग क्लेम कर सकते हैं. फिर जांच के बाद 3D का गजट पास होगा. 3D के गजट के बाद लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी. जब 80% जमीन का अधिग्रहण हो जाएगा तो इसका टेंडर भी हो जाएगा. 

इस एक्सप्रेसवे में पूर्णिया जिला में करीब 59 किलोमीटर सड़क बनेगी. जिसमें आठ जगह कनेक्टिविटी भी होगी. तीन जगह आरओबी बनेगा और कई जगह अंडर पास होंगे. उन्होंने बताया कि एन एच 107 का काम भी 81 किलोमीटर पूरा हो चुका है और कुछ जगह आरओबी और पुल निर्माण का काम चल रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा.

इसको लेकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने हाल ही में कहा था कि पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे का जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है. खगड़िया पूर्णिया एन एच 31 का काम भी शुरू होने वाला है. इसके अलावा सिलीगुड़ी गोरखपुर एक्सप्रेस वे का काम शुरू है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से बिहार में सड़कों का जाल बिछ जाएगा और यहां का काफी विकास होगा