ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / purnea-news / नीट छात्रा मौत मामला: प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर सतीश और स्टाफ से...

नीट छात्रा मौत मामला: प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर सतीश और स्टाफ से ASP कार्यालय में पूछताछ, दो अन्य को लाया गया कंकड़बाग थाना

पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों को कंकड़बाग थाने में रखा गया है। वही डॉक्टर और उनके स्टाफ से भी पूछताछ की गयी। SIT सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री की जांच कर रही है।

19-Jan-2026 06:16 PM

By First Bihar

PATNA: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस ने 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों को कंकड़बाग थाने में रखा गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। वही दूसरी ओर प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर सतीश से एसआईटी ने पूछताछ की। साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। एएसपी कार्यालय में पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।


बता दें कि नीट छात्रा मौत मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गयी है। जो पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही पटना एसएसपी लगातार अपडेट ले रहे हैं। SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही पटना आईजी जीतेन्द्र राणा SSP, पूर्वी SP, ASP सदर अभिनव कुमार के साथ बैठकर लगातार मामले की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।


 मृतका की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगालना जा रहा है। हॉस्पिटल से जहानाबाद तक के रूट पर टीम काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है। लगातार चल रही ताबड़तोड़ एक्शन से लग रहा है कि एसआईटी जल्द ही किसी ठोस नतीज तक पहुंचेगी। बता दें कि पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों मेडिकल की छात्रा की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। इस घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है।


 मामले की गंभीरता को देखते हुई इसकी जांच के लिए एससआईटी का गठन किया गया जिसने जांच में पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार मामले की जांच की जा रही हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पूछताछ के लिए एसआईटी ने पहले दो लोगों को हिरासत में लिया जिनसे कंकड़बाग थाने में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद प्रभात मेमोरियल हॉस्पिलट के डॉक्टर सतीश कुमार और अस्पताल से कर्मचारियों से पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट