ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / purnea-news / पटना के अटलपथ पर 2 बच्चों की मौत पर बवाल, लालू यादव का...

पटना के अटलपथ पर 2 बच्चों की मौत पर बवाल, लालू यादव का रथ भी जाम में फंसा

पटना के अटलपथ पर दो मासूमों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। वाहनों में आगजनी और पथराव के बीच राजद प्रमुख लालू यादव का काफिला भी सड़क जाम में फंस गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

25-Aug-2025 10:43 PM

By First Bihar

PATNA: दो मासूमों की मौत की मौत से गुस्साए लोगों ने आज पटना के अटलपथ पर जमकर बवाल मचाया। पटना के अटलपथ पर हो रहे पथराव और हंगामे के दौरान भीड़ ने एक बाईक और एक कार में आ लगा दी। वही पुलिस के ऊपर पथराव किया गया। वहां से गुजर रहे मंत्री की गाड़ी को भी खदेड़ दिया।


 मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया वही फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हंगामे के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विशेष रथ जाम में फंस गई। इस रथ पर खुद लालू यादव सवार थे। दरअसल लालू यादव हर दिन शाम में पटना के अटल पथ होते हुए मरीन ड्राइव की सैर के लिए जाते हैं। आज शाम जब लालू यादव का काफिला निकला तो उस वक्त अटलपथ पर ईंट और पत्थर चल रहे थे। बीच सड़क पर गाड़ियां जल रही थी जिसके कारण भीषण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लिहाजा लालू यादव का काफिला जाम में ही फंस गया। काफी देर तक स्पेशल बस खड़ी रही फिर जब स्थिति नियंत्रित हो गयी तब काफिला आगे बढ़ा।