ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर

Home / bihar / purnea-news / पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा..घुसपैठियों की लिस्ट जारी करें...

पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा..घुसपैठियों की लिस्ट जारी करें प्रधानमंत्री

पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी से घुसपैठियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने 40 हजार घुसपैठियों को निकाला, जबकि मोदी सरकार ने 11 साल में सिर्फ 500 को। कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने के आरोप को

08-Oct-2025 09:55 PM

By First Bihar

पप्पू यादव ने पीएम मोदी से घुसपैठियों का लिस्ट जारी करने को कहा

PURNEA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और घुसपैठियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा महागठबंधन एकजुट हो चुका है।


पप्पू यादव ने पीएम मोदी से सवाल किया कि “क्या आपके लिए अब भी रोहिंग्या और घुसपैठिया मुद्दा हैं? क्योंकि आपने अपने सभी घुसपैठियों को बाहर कर दिया है, तो अब उसकी सूची सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने देश से 40 हजार घुसपैठियों को बाहर निकाला था, जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 साल में मात्र 500 घुसपैठियों को निकाला। 


उन्होंने पूछा कि फिर बड़ा कौन हुआ? साथ ही, कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने के आरोप को उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद बताया। पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन एक है। सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं हैं, राहुल गाँधी जी के नेतृव में महागठबंधन एक हो चुकी है। 


वही उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए पूछा कि क्या आपके लिए अब भी रोहिग्या और घुसपैठ मुद्दा हैं? क्योंकि अपने सभी घुसपैठियों को अब बाहर कर दिया। वही उन्होंने कहा कि अपने जितने भी घुसपैठियों को बाहर किया है, उसकी सूची सार्वजनिक करें। पप्पू यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने देश से 40 हजार घुसपैठियों को निकाला और नरेंद्र मोदी जी ने 11 साल में मात्र 500 घुसपैठियों को निकाला, तो फिर बड़ा कौन? कॉंग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप गलत हैं।