Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय
07-Feb-2026 05:51 PM
By First Bihar
PATNA:पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। 31 साल पुराने केस में पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। उन्हें पटना के बेऊर जेल भेजा गया। जेल में एंट्री के बाद पप्पू यादव को इलाज के लिए PMCH लाया जाएगा। जहां अस्पताल में ही पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। इस मामले पर अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी। इस दिन पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पटना की विशेष कोर्ट ने पप्पू यादव सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश पुलिस को दिया था। पप्पू यादव शुक्रवार को जैसे ही दिल्ली से पटना पहुंचे पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए देर शाम मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने इसका विरोध किया और पुलिस को वारंट दिखाने की मांग करने लगे।
इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पप्पू यादव बेहोश हो गये और उनकी तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद पुलिस उन्हें आईजीआईएमएस ले गयी। जहां से सुबह में पप्पू यादव को पीएमसीएच ले जाया गया।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रखे थे। पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद का मेडिकल चेकअप कराया गया और चिकित्सकीय स्थिति के मद्देनजर उन्हें पीएमसीएच में भर्ती किया गया।
शनिवार दोपहर पप्पू यादव को पटना MP/MLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देते हुए बेल की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें दो दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में पीएमसीएच भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सांसद को उच्च सुरक्षा निगरानी में रखा जाए।
सांसद पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें पीएमसीएच में कस्टडी में रखने का फैसला लिया गया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी है। पुलिस प्रशासन ने सांसद की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
पटना: पप्पू यादव को पीएमसीएच से बेऊर जेल ले गई पुलिस। जेल में औपचारिक एंट्री के बाद उन्हें फिर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया जाएगा।#Patna #PappuYadav #BiharNews #PMCH #Bihar pic.twitter.com/I17BhgPIH1
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 7, 2026