Panorama Group News: पूर्णिया में पनोरमा ग्रुप ने आगामी नवंबर महीने में दो बड़े आयोजनों की घोषणा की है. ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि धनतेरस के अवसर पर 4 से 6 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय धनतेरस मेले का आयोजन किया जाएगा. वहीं, खेल, कला, संगीत और डिजिटल क्रिएटर्स को मंच देने के उद्देश्य से 22 नवंबर से पनोरमा स्टार सीजन-11 की शुरुआत होगी, जो 20 दिसंबर तक चलेगा.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव मिश्रा ने बताया कि धनतेरस मेले के दौरान ग्राहकों के लिए घर खरीदने से जुड़ी कई आकर्षक योजनाएं और विशेष ऑफर पेश किए जाएंगे. इसमें 0% डाउन पेमेंट जैसी वित्तीय सुविधा भी शामिल होगी. मेले के माध्यम से लोगों को पनोरमा ग्रुप की आवासीय परियोजनाओं और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार घर खरीदने का निर्णय ले सकें. सभी ऑफर संबंधित नियम और शर्तों के अधीन होंगे.


22 नवंबर से शुरू होगा पनोरमा स्टार सीजन-11

धनतेरस मेले के साथ ही पनोरमा ग्रुप ने अपने दूसरे बड़े आयोजन पनोरमा स्टार सीजन-11 की भी घोषणा की है. यह कार्यक्रम 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा. इस बार आयोजन में खेलकूद, नृत्य, गायन, क्रिएटर अवॉर्ड और मनोरंजन समेत 100 से अधिक विधाओं एवं खेल श्रेणियों को शामिल करने की योजना है.


इस आयोजन में खिलाड़ियों, कलाकारों, गायकों, डांसर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इस बार खेल और मनोरंजन के साथ डिजिटल क्रिएटर्स को भी मंच देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.


100 से अधिक विधाओं में दिखेगा प्रतिभाओं का हुनर

पनोरमा स्टार सीजन-11 में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, स्विमिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉर्स राइडिंग, कुश्ती, खो-खो, वेटलिफ्टिंग और शतरंज जैसे खेलों को शामिल किया जाएगा. इन प्रतियोगिताओं में अलग-अलग खेलों से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.


इसके अलावा नृत्य, गायन और मनोरंजन से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना रहे डिजिटल क्रिएटर्स के लिए क्रिएटर अवॉर्ड की व्यवस्था भी रखी गई है. इसके जरिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को पहचान दिलाने की कोशिश की जाएगी.


सीएमडी संजीव मिश्रा ने बताया कि पनोरमा ग्रुप की कोशिश है कि व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों को भी बढ़ावा दिया जाए. धनतेरस मेला जहां ग्राहकों को आवासीय योजनाओं और विशेष ऑफर से जोड़ने का अवसर देगा, वहीं पनोरमा स्टार सीजन-11 के जरिए सीमांचल की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का मंच मिलेगा.


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रुप की ओर से ग्राहकों, खिलाड़ियों, युवाओं, कलाकारों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स से दोनों आयोजनों में भाग लेने की अपील की गई. पूर्णिया में नवंबर महीने में होने वाले इन दोनों आयोजनों को लेकर पनोरमा ग्रुप ने अपनी तैयारियां शुरू करने की जानकारी दी है.