ब्रेकिंग न्यूज़

25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय

PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Visit in Bihar: पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को सीमांचल के पूर्णिया आ रहे है। साथ ही पीएस चुनावी साल में बिहार को बड़े- बड़े सौगातों से नवाजने वाले है। जिले को बड़ी सौगातें देने आ रहे हैं।

PM Modi Visit in Bihar

14-Sep-2025 10:33 AM

By First Bihar

PM Modi Visit in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव होने है और इस चुनाव के अब कुछ ही दिन रह गए है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रोटी सेकने में लगी हुई है। इधर, इसी क्रम में लगातार प्रधानमंत्री का बिहार दौरा जारी है। अब पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को सीमांचल के पूर्णिया आ रहे है। साथ ही पीएस चुनावी साल में बिहार को बड़े- बड़े सौगातों से नवाजने वाले है।  जिले को बड़ी सौगातें देने आ रहे हैं। 


बता दें कि इस बार के दौरे में वह पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में बने अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सीमांचल की रेलवे कनेक्टिविटी को भी मजबूती देंगे। वह विक्रमशिला से कटरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। 


इसके अलावा अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) के बीच 4,410 करोड़ की लागत से नई रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। यह रेलखंड अररिया और किशनगंज जिलों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री इस खंड पर चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, वह जोगबनी और दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा और छेहरटा (अमृतसर) तथा जोगबनी और ईरोड के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रवाना करेंगे।


प्रधानमंत्री पूर्णिया हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा शीशाबाड़ी स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यह स्थल एसएसबी कैंप के पास स्थित है, जहां भव्य आयोजन की तैयारियाँ की गई हैं। दस एकड़ के मैदान में जनसभा होगी, जहां पाँच वाटरप्रूफ हैंगर बनाए गए हैं और तीन हेलीपैड का निर्माण किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार और सीमांचल के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात जनता को देंगे।


प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में भागलपुर के पीरपैंती में एक ताप विद्युत परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे, जो क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा।


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह आधुनिक सुविधा सालाना 5 लाख सीमेन डोज के उत्पादन में सक्षम होगी। यह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसका लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा, और उनकी आय में वृद्धि होगी।


पूर्णिया को वंदे भारत जैसी प्रीमियम सेवा मिलने से यात्रियों को तेज, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। दानापुर से पूर्णिया होते हुए जोगबनी तक वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। दानापुर से पूर्णिया तक किराया 1185 है, जिसमें 308 कैटरिंग चार्ज शामिल है। बिना खानपान के किराया 877 रखा गया है। यह ट्रेन प्रातः 4:50 बजे पूर्णिया जंक्शन पर आएगी और 5:00 बजे दानापुर के लिए रवाना होगी।