ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / bihar / purnea-news / सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF...

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता

Bihar Crime News: योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी को यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है.

31-Mar-2026 07:42 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी कासमी को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर से पकड़ा गया। फिलहाल उससे गोरखपुर में पूछताछ की जा रही है।


मौलाना कासमी अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के पथराबाड़ी गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार, रमजान के दौरान उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने बिहार में एक तकरीर के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।


इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के 84 से अधिक थानों में मौलाना के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं, जबकि कई जगह एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। पूछताछ के दौरान उसके बयान के उद्देश्य, पृष्ठभूमि और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच की जा रही है। अररिया के जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने भी पुष्टि की है कि एसटीएफ टीम मौलाना को अपने साथ ले गई है।


अब्दुल्ला सालिम, रिटायर्ड मदरसा शिक्षक मो. कमरुल होदा के बड़े बेटे हैं। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से इस्लामिक शिक्षा प्राप्त की है और संस्कृत व्याकरण का भी अध्ययन किया है। उन्होंने चारों वेदों का अध्ययन करने के कारण ‘चतुर्वेदी’ की उपाधि हासिल की।


मौलाना कासमी बिहार की राजनीति में भी सक्रिय रहा है। वह पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से जुड़ा था, लेकिन वर्ष 2025 में जोकीहाट विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गया। उसने विधानसभा चुनाव में जोकीहाट से नामांकन भी दाखिल किया था, लेकिन उसका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था।