पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
17-Jun-2025 03:06 PM
By First Bihar
PURNEA: बिहार सरकार में जेडीयू की पूर्व मंत्री और वर्तमान में आरजेडी की महिला नेता बीमा भारती का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल है..लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे..अबकी आरजेडी पार्टी एकेले लड़तौ गे...इस गाने को सिंगर ओमप्रकाश अकेला और नेहा पाठक ने गाया है। इस गाने के वीडियो यू ट्यूब पर देखा जा सकता है।
इसी गाने पर आरजेडी की महिला नेता बीमा भारती अपने समर्थकों के साथ जमकर ठुमके लगाये। रुपौली की कई महिलाएं और पुरुष इस वीडियो डांस करते नजर आ रहे हैं। बीमा भारती के वायरल वीडियो में नीचे यह लिखा हुआ है कि "कुछ लोग को बुरा लग सकता है, लेकिन गांव की रीति रिवाज को नहीं भूलना चाहिए।"
AY abhishek yadav ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि..बिहार सरकार मे जदयू की पूर्व मंत्री , और वर्तमान मे राजद के नेत्री बीमा भारती गाने के माध्यम से बता रहे है की इस बार चुनाव में @RJDforIndia अकले चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नही करेगी ! रुपौली की जनता जिंदाबाद ! #बिहार #Bihar #RJD #jansuraaj इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स बॉक्स में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुष्कर कुमार लिखते हैं कि ये 3 नंबर पे आई थी ना..nc sunil y ने लिखा कि हिम्मत नहीं है कि आरजेडी अकेले चुनाव लड़ लें...अकेले सिर्फ जन सूराज ही लड़ेंगा..जय बिहार