ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / purnea-news / BIHAR NEWS: पूर्णिया में चलती ट्रक में लगी आग, सिलेंडर की चपेट में...

BIHAR NEWS: पूर्णिया में चलती ट्रक में लगी आग, सिलेंडर की चपेट में आने से मधुबनी में मासूम की मौत, बगहा में लाखों का मोबाइल जलकर राख

गर्मी का मौसम आते ही बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी है। तेज हवा आग में घी डालने का काम कर रही है। पूर्णिया, मधुबनी और बगहा की घटना इसका उदाहरण है। मधुबनी में एक मासूम की जान चली गयी है जबकि 3 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं।

01-Mar-2025 10:09 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS: गर्मी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाएं बढ़ गयी है। पूर्णिया, मधुबनी और बगहा से भीषण अगलगी की खबर आ रही है। पूर्णिया में जहां नेशनल हाइवे पर चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी और बीच सड़क पर ट्रक धू-धूकर जलने लगी। वही मधुबनी में सिलेंडर में आग से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी तो वही बगहा में लाखों रुपये का मोबाइल जलकर राख हो गया। 


पूर्णिया के कसबा स्थित एनएच-57  स्थित कॉलेज ओवर ब्रिज के पास की है। जहां चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक धू धूकर जलने लगी। ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। किसी तरह दोनों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी। बीच सड़क पर चल रही ट्रक की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की इस बात की सूचना दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो गयी। घटना शनिवर की देर शाम 8 बजे की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। ट्रक में आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस आगेकी कार्रवाई में जुटी है। 


वही अगलगी की घटना मधबनी और बगहा में भी हुई है। मधुबनी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गयी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना लदनियां थाना क्षेत्र के कटहा गांव की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जबकि अगलगी की तीसरी घटना बगहा के रामनगर की है जहां मोबाइल दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का मोबाइल जलकर खाक हो गया। घटना नगर के सरयुग सिंह चौक स्थित संजय मोबाइल शॉप की है जिसमें अचानक भीषण आग लग गयी। अगलगी के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।