बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
20-Aug-2025 10:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है। लोक आस्था का महापर्व छठ और दीवाली पर बिहार के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। रेलवे ने फेस्टिवल ऑफर की भी घोषणा की है।
13-26 अक्टूबर और 17 नवंबर से एक दिसंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वापसी किराए में 20% की छूट दी जाएगी। वही रेल मंत्री ने बिहार से चार अमृत भारत ट्रेनें जल्द शुरू करने की घोषणा की है। गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी। वही पूर्णिया से पटना तक एक और वंदे भारत की शुरुआत होगी।
रेल मंत्रालय ने दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए बिहार समेत पूरे देश के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। दीपावली और छठ को देखते हुए दो महीने के भीतर 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। आगे की यात्रा (Onward Journey): 13 से 26 अक्टूबर और वापसी यात्रा (Return Journey): 17 नवंबर से 1 दिसंबर के वापसी टिकट पर 20% की छूट (Experimental Scheme) दी जाएगी।
अमृत भारत ट्रेनें (Amrit Bharat Trains from Bihar)
नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत इन रूटों पर होगी:
गया (गयाजी) → दिल्ली
सहरसा → अमृतसर
छपरा → दिल्ली
मुजफ्फरपुर → हैदराबाद
बुद्ध सर्किट ट्रेन (Buddha Circuit Train)
बौद्ध तीर्थों को जोड़ने वाली नई ट्रेन:
वैशाली → हाजीपुर → सोनपुर → पटना → फतुहा → राजगीर → नटेसर → गया → कोडरमा
वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat from Bihar)
पूर्णिया → पटना (नई वंदे भारत ट्रेन)
प्रमुख रेल परियोजनाएं
बक्सर से लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण
लौकहा में वॉशिंग पिट की स्थापना
पटना शहर के चारों ओर रिंग रेलवे का विकास प्रस्तावित
सुल्तानगंज से देवघर तक नई रेल लाइन की योजना
बिहार में ROBs और RUBs निर्माण
राज्यभर में रेलवे ओवरब्रिज (ROBs) और रेल अंडरब्रिज (RUBs) का निर्माण किया जाएगा ताकि ट्रैफिक और सुरक्षा में सुधार हो सके।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...