सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
12-May-2025 07:49 PM
By First Bihar
PURNEA: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 बेकसुर सैलानियों को आतंकवादियों ने एके-47 से भून दिया था। जिसका बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारत ने लॉन्च किया। एयर ऑपरेशन की निगरानी एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती कर रहे थे। आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया गया जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गये। भारत ने आतंकवादियों को सबक सिखाया।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रहे हवाई अभियानों की मॉनिटरिंग करने वाले एके भारती वायु सेना में महानिदेशक वायु संचालन (DGAO)हैं। एके भारती बिहार के पूर्णिया जिला स्थित झुन्नी कलां गांव के रहने वाले हैं। एके भारती ने सेना के प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को रामचरित मानस की चौपाई सुनाते हुए कहा कि "विनय न माने जलधि-जड़, भय तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब भय बिनु होय न प्रीत.. उन्होंने आगे कहा कि समझदार के लिए इशारा काफी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल एसएस शर्मा और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद भी मौजूद थे।
DGAO एके भारती के पिता कोशी परियोजना के रिटायर्ड अकाउंटेंट हैं। उनका पूरा परिवार पूर्णिया के श्रीनगर हाता में रहता है। इनकी स्कूली शिक्षा तिलैया के सैनिक स्कूल हुई। वो पढने लिखने में काफी तेज थे। पढ़ाई में उन्हें पूरा मन लगता था। उन्होंने देश की सेवा करने का लक्ष्य बनाया और उसमें उन्हें सफलता भी मिली। इन्होंने एनडीए की परीक्षा पास की और पुणे चले गये। इसके बाद इंडियन एयर फोर्स के फाइटर स्ट्रीम में 1987 में वो शामिल हुए थे।
उनके पिता जीवछलाल यादव कोशी परियोजना के सेवानिवृत्त लेखाकार हैं और उनकी माता उर्मिला देवी का घर श्रीनगर हाता, पूर्णिया में है। रहते हैं। एके भारती ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से हासिल की। इसके बाद एनडीए (पुणे) गए। जून 1987 में इंडियन एयर फोर्स के के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए। एके भारती को 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया जा चुका है। महाकुंभ का पर्यवेक्षण भी उन्होंने किया था। इसके अलावे वेलिंगटन में प्रतिष्ठित स्टाफ फोर्स और नई दिल्ली में NDC भी किया। एक फ्रंटलाइन फाइटर बेस की कमान उन्होंने संभाली। वर्तमान में 6 मई से चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हवाई ऑपरेशन के आर्किटेक्ट के रूप में उन्होंने योजना बनाई और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।