ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / purnea-news / Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत;...

Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम

Bihar News: पूर्णिया में JDU नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई नवीन, उनकी पत्नी कंचन और बेटी तन्नू की मौत। हार्ट अटैक और चोट से गई तीनों की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा..

05-Nov-2025 09:00 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में हाट थाना क्षेत्र की यूरोपियन कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मरने वालों में नवीन कुशवाहा (52 वर्ष), उनकी पत्नी कंचन माला (48 वर्ष) और बेटी तन्नू प्रिया शामिल हैं। नवीन स्थानीय JDU नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई थे।


परिवार के अनुसार बेटी तन्नू सीढ़ियों से फिसल गई। उसे बचाने के चक्कर में नवीन भी गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगी। यह दृश्य देखकर कंचन माला को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में तीनों को गैलेक्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवीन और तन्नू के शरीर पर चोट के निशान मिले, जबकि कंचन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।


सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सहित पुलिस की कई टीमें अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल मामला दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। थानाध्यक्ष ने बताया है कि कोई शिकायत नहीं आई है।


इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। निरंजन कुशवाहा चुनाव प्रचार से लौटे तो परिवार मातम में डूबा हुआ मिला। सूचना मिलने पर सांसद पप्पू यादव, मंत्री लेशी सिंह, सदर प्रत्याशी विजय खेमका, कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र यादव और पूर्व विधायक बीमा भारती समेत तमाम नेता मिलने पहुंचे। सबने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।