ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / purnea-news / पुनपुन में बना बिहार का पहला लक्ष्मण झूला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया...

पुनपुन में बना बिहार का पहला लक्ष्मण झूला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

पटना के पुनपुन में बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज 'लक्ष्मण झूला' का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। पितृपक्ष मेला से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी गयी है। यह पुल पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा देगा।

05-Sep-2025 03:59 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पुनपुन नदी पर बने लक्ष्मण झूला का उद्घाटन किया। यह केबल सस्पेंशन ब्रिज ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पटना के पुनपुन में बनाया गया है। इसे बनाने में कुल 82 करोड़ 90 लाख 48 हजार रूपये खर्च हुए हैं। पितृपक्ष मेले से पूर्व इस लक्ष्मण झूला का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। लक्ष्मण झूला को पुनपुन का गौरव लोग मान रहे हैं। इसे देखने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। अभी से ही इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 


लक्ष्मण झूला के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह पुल पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और इससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि 6 सितंबर से 21 सितंबर तक पुनपुन में पितृपक्ष मेला का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष घाट पर बने लक्ष्मण झूला के जरिये श्रद्धालु यहां तक आएंगे। इसके उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद रविंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


बता दें कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला एक प्रसिद्ध सस्पेंशन ब्रिज है, जो टिहरी गढ़वाल के तपोवन और पौड़ी गढ़वाल के जोंक गांवों को जोड़ता है। यह सस्पेंशन ब्रिज 450 फीट लंबा है। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला को भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में बनाया गया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान लक्ष्मण ने यहीं से जूट की रस्सियों के सहारे गंगा पार की थी। इसलिए इसका नाम लक्ष्मण झूला रखा गया था। अब इसी के तर्ज पर पटना के पुनपुन नदी पर 320 मीटर लंबा और 11.50 मीटर चौड़ा लक्ष्मण झूला बनाया गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों आज हुआ। इस ब्रिज को इलाके के लोग बड़ा तोहफा मान रहे हैं। क्योंकि इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ अभी से ही उमड़ने लगी है। उम्मीद जतायी जा रही है यह क्षेत्र पर्यटक के दृष्टिकोण से उभरेगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेगा। 


बता दें कि पितृपक्ष मेला से पहले लक्ष्मण झूला का उद्घाटन होना था, ठीक पितृपक्ष मेले के एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसका  इंतजार लोगों को काफी दिनों से था। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। सीएम नीतीश ने आज इस ब्रिज का उद्घाटन किया। बता दें कि इस भव्य परियोजना की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी 2019 को की थी। इसके बनने में करीब 6 साल 7 महीने लग गये। अब लोगों का सपना साकार हो गया है। इसे लोग पुनपुन का गौरव के रूप में देख रहे हैं..


बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज पटना के पुनपुन स्थित अंतरराष्ट्रीय पिंडदान स्थल के पास पुनपुन नदी के ऊपर बनाया गया है। इसके बन जाने के बाद पितृपक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घाट तक पहुंचने में सुविधा होगी। पहले श्रद्धालुओं को पटना-गया रोड से लंबी दूरी तय करना पड़ता था लेकिन अब लक्ष्मण झूला पर चढ़कर आसानी से घाट तक आ सकते हैं। बता दें कि लक्ष्मण झूला को बनाने में करीब 83 करोड़ की लागत लगी है। 


इसकी लंबाई 325 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर है। लक्ष्मण झूला में 18 केबल और 100 फीट ऊंचा पीलर लगाया गया है। इसके ऊपर लोग पैदल पुनपुन नदी को तो पार करेंगे ही साथ ही चारपहिया और दोपहिया वाहन भी चलेंगे। इस ब्रिज पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इससे पुनपुन इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वही यह ब्रिज लोगों को अपनी आकर्षित करेगा। जिससे स्थानीय लोगों को राजगार के अवसर भी मिलेंगे।  news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image  news image

news imagenews image

news image