PATNA: बिहार में सुनियोजित और आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार और “सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (CEPT)Research & Development Foundation (CRDF), अहमदाबाद के बीच टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (TSU) की स्थापना को लेकर समझौता हुआ है।


इस समझौते को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव सह बिहार सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवल किशोर चौधरी और CEPT Research & Development Foundation के निदेशक दर्शन पारिख ने पूरा किया।


ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए तकनीकी सहयोग

समझौते के तहत CEPT Research & Development Foundation (CRDF) बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के सुनियोजित विकास के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। इसके माध्यम से आधुनिक शहरी नियोजन, नीति निर्माण और स्पेशियल डेवलपमेंट से जुड़ी योजनाओं को तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराई जाएगी।


टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के जरिए राज्य में भविष्य की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्लानिंग और विकास की दिशा में काम किया जाएगा।


आधुनिक और टिकाऊ शहरों के विकास पर जोर

इस पहल का उद्देश्य बिहार में सुनियोजित, आधुनिक और टिकाऊ शहरी क्षेत्रों का विकास करना है। तकनीकी विशेषज्ञता मिलने से ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की योजना और उसके क्रियान्वयन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, यह समझौता बिहार में भविष्य की शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और टिकाऊ शहरों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।