पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
20-Sep-2025 05:52 PM
By FIRST BIHAR
Swachhata Pakhwada 2025: पूर्णिया में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनमनखी नगर परिषद परिसर में सभापति संजना देवी के नेतृत्व में एक सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान में सभी पार्षद, जीविका दीदी एवं नगर परिषद के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता संकल्प के साथ हुई, जिसमें सभी ने शपथ ली कि वे पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करेंगे, आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे।
इस अवसर पर सभापति संजना देवी ने स्वयं वृक्षारोपण किया और लोगों से अपील की कि वे बनमनखी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं ताकि वातावरण स्वच्छ और हरित बना रहे।
कार्यक्रम में सिटी मैनेजर वैभव आनंद, उपसभापति प्रमिला देवी, समाजसेवी नरेश यादव एवं मनोहर गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पूर्णिया