PATNA:पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहा है। BJP ने एक साधारण कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। नीरज सिन्हा ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। अब बीजेपी चुनाव प्रचार में लगेगी। बांकीपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 


कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बीजेपी ने मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर को भी स्टार प्रचारक बनाया है। तीनों सिंगर बांकीपुर की जनता के बीच नीरज सिन्हा को जीताने के लिए पहुंचेंगे। बांकीपुर की जनता से नीरज सिन्हा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। 


बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद बनने के कारण खाली हुई थी। 1995 से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है, इसलिए इसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से जनसुराज ने प्रशांत किशोर को चुनाव के मैदान में उतारा है, तो वही बीजेपी ने कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। देखिये इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?