ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / purnea-news / BIHAR NEWS : ओवैसी की सभा में गए 13 साल के बच्चे की...

BIHAR NEWS : ओवैसी की सभा में गए 13 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम का माहौल

BIHAR NEWS : एनएच-31 पर डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। असदुद्दीन ओवैसी की सभा में पहुंचे 13 वर्षीय अरमान की मौत पार्टी का झंडा लगी गाड़ी की चपेट में आने से हो गई।

27-Sep-2025 03:19 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। यह युवक असदुद्दीन ओवैसी की सभा में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, एनएच-31 पर डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। असदुद्दीन ओवैसी की सभा में पहुंचे 13 वर्षीय अरमान की मौत पार्टी का झंडा लगी गाड़ी की चपेट में आने से हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं,इस घटना में मृतक की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के जाबर गांव निवासी मो. शफीक के पुत्र अरमान (13) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अरमान अपने मामा इसराफील और गांव के अन्य बच्चों के साथ सभा में शामिल होने बेलगच्छी आया था। इसी दौरान पार्टी का झंडा लगी तेज रफ्तार फोर-व्हीलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।


जबकि,गंभीर रूप से घायल अरमान को आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच जारी है।


वही, हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अरमान के मामा इसराफील ने बताया कि मासूम अरमान पहली बार किसी बड़ी सभा में आया था, लेकिन घर लौटने से पहले ही उसकी जान चली गई। इधर, हादसे के दूसरे दिन एआईएमआईएम नेता गुलाम सरवर मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह अरमान की जान की कीमत नहीं, बल्कि इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल देने का प्रयास है।


रिपोर्टर- चंद्रजीत कुमार