ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / bihar / प्रमोशन नहीं मिलने से नाराज राज्यकर्मी आंदोलन करेंगे, 31 जनवरी से भिक्षाटन और...

प्रमोशन नहीं मिलने से नाराज राज्यकर्मी आंदोलन करेंगे, 31 जनवरी से भिक्षाटन और 5 फरवरी से सामूहिक अवकाश

21-Dec-2020 07:59 AM

 PATNA : बिहार में राज्य कर्मियों को लंबे अरसे से प्रमोशन नहीं मिला है. प्रोन्नति नहीं मिलने से नाराज राज्य सेवा के अधिकारी और कर्मचारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तय कर दी है. राज्य कर्मियों का आंदोलन 14 जनवरी के बाद शुरू होगा. सबसे पहले काला बिल्ला लगाकर राज्य सेवा के अधिकारी और कर्मचारी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताएंगे.  31 जनवरी को इनकी तरफ से भिक्षाटन किया जाएगा और 5 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे.

 बिहार राज्य संयुक्त सेवा महासंघ की रविवार को हुई बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है. बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार शिक्षा सेवा संघ, बिहार अभियंत्रण सेवा संघ, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, बिहार राज्य अराजपत्रित महासंघ समेत संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. बिहार राज्य संयुक्त सेवा महासंघ  के समन्वयक शशांक शेखर सिन्हा ने कहा है कि प्रोन्नति को लेकर इतने दबाव के बावजूद अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम आंदोलन की रूपरेखा तय कर चुके हैं. अगर इतने से भी बात नहीं बनी तो फिर आगे रणनीति तय कर और बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

बिहार राज्य संयुक्त सेवा महासंघ  की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल 31 दिसंबर के पहले राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार से मुलाकात करेगा. महासंघ की खास मांग है कि 2 वर्ष से ज्यादा समय से लंबित तमाम प्रमोशन को दिया जाना, उच्च स्तर के पदों पर प्रभारी व्यवस्था के तहत तो हो रहे काम और इसके कुप्रभाव के कारण सरकार की कार्यशैली पर पड़ रहे नकारात्मक असर को लेकर विरोध  शामिल है.