ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / पुलिस पिटाई में घायल विधायक को देखने पहुंचे तेजस्वी, नीतीश सरकार के खिलाफ...

पुलिस पिटाई में घायल विधायक को देखने पहुंचे तेजस्वी, नीतीश सरकार के खिलाफ जारी रखेंगे लड़ाई

27-Mar-2021 09:18 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में पुलिस पिटाई में घायल विधायक को देखने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीएमसीएच पहुंचें. जहां उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मखदुमपुर के राजद विधायक सतीश कुमार से मुलाकात ही और उनका हालचाल जाना.  

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कुछ देर तक सतीश कुमार से मुलाकात की और उस दिन की घटना की पूरी जानकारी ली. विधायक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें बूट से मारा गया था और इसी दौरान उनके चेस्ट और सिर में चोट लगी है. चोट ज्यादा है और डॉक्टर अभी उसका इलाज कर रहे है. बूट से चेस्ट पर मारने से उन्हें इंटर्नल चोट लगी है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. 

news image

मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नाराजगी प्रकट की और कहा कि इससे हम डरने और पीछे हटने वाले नहीं हैं, नीतीश सरकार के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी. 

क्या था मामला-
दरअसल नीतीश कुमार ने बिहार मिलिट्री पुलिस यानि बीएमपी को विशेष सशस्त्र पुलिस में तब्दील करने का विधेयक लाया था. इसमें पुलिस को बिना वारंट गिरफ्तारी के साथ साथ किसी की भी तलाशी लेने का पॉवर दिया गया. विपक्ष इसे काला कानून बताते हुए इसका जमकर विरोध कर रहा था. इसी दौरान विधायकों की पुलिस ने बर्बर तरिके से पिटाई थी, जिसमें कई विधायक घायल हो गए थे.