ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / पीएम मोदी ने बिहार-झारखंड को दी बड़ी सौगात, टाटानगर-पटना समेत 6 वंदे भारत...

पीएम मोदी ने बिहार-झारखंड को दी बड़ी सौगात, टाटानगर-पटना समेत 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15-Sep-2024 11:19 AM

By First Bihar

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रांची से झारखंड और बिहार को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। रविवार को प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर-पटना समेत 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। टाटानगर स्टेशन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और शिवराज सिंह चौहान समेत झारखंड बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। 


प्रधानमंत्री ने झारखंड के टाटानगर रेलवे जंक्शन पर टाटानगर-पटना (वाया बोकारो, कोडरमा) वंदे भारत ट्रेन को प्रत्यक्ष और शेष पांच ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  शेष पांच वंदे भारत ट्रेन भागलपुर-हावड़ा (वाया दुमका), ब्रह्मपुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, वैघनाथ धाम-वाराणसी (वाया गया, नवादा, सासाराम) तथा राउरकेला-हावड़ा के बीच चलेंगी।


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने झारखंड में 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने देवघर के मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी। इससे मधुपुर बाईपास लाइन हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर ट्रेनों की देरी से बचने में मदद करेगी और गिरिडीह और जसीडीह के बीच यात्रा के समय को कम करने में भी मदद करेगी।