ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
06-Jan-2025 06:58 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय रमेशचंद्र मिश्रा स्मृति 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन घने कोहरे के बावजूद खेल भावना और रोमांच चरम पर था। सुबह से ही मैचों का आयोजन शुरू हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, विद्यालय के सचिव एवं आयोजन सचिव राजेश मिश्रा, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, विद्यालय के निदेशक रंजीत पाल, पीआरओ राहुल शांडिल्य, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, और एसएचओ नवदीप गुप्ता (के नागर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैचों का संचालन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी चेयरमैन रमाशंकर शर्मा के निर्देशन में हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय रेफरी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतियोगिता स्थल पर फेडरेशन और बिहार हैंडबॉल संघ के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोचों, और टीम मैनेजर्स के लिए आवास, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था की है।
दूसरे दिन के मैच परिणाम:
1. दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 17-7 से हराया। दिल्ली की तनीषा बनर्जी ने सर्वाधिक 6 गोल किए।
2. हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 13-9 से हराया। हिमाचल की अवंतिका ने 7 गोल किए।
3. झारखंड ने राजस्थान को 21-12 से हराया। झारखंड की श्वेता ने 6 गोल किए।
4. मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 24-7 से हराया। मध्य प्रदेश की कविता ने 8 गोल किए।
5. तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 16-12 से हराया।
6. चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 33-5 से हराया। चंडीगढ़ की प्रिया ने 8 गोल किए।
7. हरियाणा ने कर्नाटक को 24-4 से हराया। हरियाणा की काजल ने 7 गोल किए।
8. पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 22-14 से हराया। पंजाब की सुप्रीत कौर ने सर्वाधिक 8 गोल किए।
9. बिहार ने अपने दूसरे मैच में तेलंगाना को 25-9 से हराया। बिहार की ओर से प्रिया ने 5, पुष्पा ने 4, और कल्पना ने 3 गोल किए। प्रतियोगिता के रोमांच और खेल भावना को देखकर दर्शकों की उत्सुकता और समर्थन उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का समापन आने वाले दिनों में और अधिक रोमांचक मैचों के साथ होगा।

