25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 10:04 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से सटे बिहटा के सदिसोपुर गांव में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के बंद घर में भीषण चोरी हो गयी। करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति बदमाशों ने चुरा ली। घटना शुक्रवार देर रात की है जब बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे थे। पहले घर के दरवाजे का ताला तोड़ा फिर घर में रखे गोदरेज आलमीरा में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान और CCTV का DVR भी अपने साथ ले गये। चोरी की इस भीषण घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
पीड़ित डॉ.अश्विनी उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उनकी पोस्टिंग बेगूसराय में है जिसके कारण उनका पूरा परिवार बेगूसराय में रहता है। सदिसोपुर वाले घर पर कोई नहीं रहता है। वो हर शनिवार को घर में साफ़-सफ़ाई करने के लिए आते हैं। इस बार फिर वो शनिवार को घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ है और ताला भी टूटा हुआ है। घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ है।
वही गोडरेज के आलमीरे में रखे कीमती गहने और सामान सब चोर अपने साथ ले गये। घर की हालत देखकर हैरान डॉक्टर साहब ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें बंद घर में चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित मकान मालिक ने इस संबंध में थाने में आकर एक आवेदन भी दिया है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जिस घर में चोरी हुई उस घर में कैमरा लगा हुआ था लेकिन बदमाश डीवीआर लेकर फरार हो गया।