25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Jan-2025 10:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां राजद के वरिष्ठ नेता बाल -बाल बचे हैं। इनके हादसे के बाद उनके आवास पर हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। यह हादसा राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर हुआ है। इस घटना में वह बाल -बाल बचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 9:00 बजे उनके आवास परिसर में एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना में उनकी निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही है कि कोई भी शख्स उस समय गाड़ी के आस-पास मौजूद नहीं था।
बताया जाता है कि, घटना के समय अब्दुल बारी सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्य परिसर में मौजूद थे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। परिवार के सदस्य सुबह-सुबह टहल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। लेकिन,गनीमत की बात यह थी की कोई भी शख्स उस समय गाड़ी के आस-पास नहीं थे।
इधर, घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना से उनके आवास पर हड़कंप मचा गया । घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है। हताहत की कोई खबर नहीं है।