ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

गार्ड की तत्परता से ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, हथियार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, 5 मौके से फरार

बिहार में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। मधुबनी में आधा दर्जन बदमाश स्वर्ण आभूषण की दुकान में चोरी करने देर रात में आए थे लेकिन ऐन वक्त पर गार्ड ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। गार्ड की तत्परता से भीषण चोरी होने से बची

07-Jan-2025 08:32 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में सिक्योरिटी गार्ड की तत्परता से आधा दर्जन अपराधियों द्वारा ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश नाकाम हो गयी। दिवाल को तोड़ने की आवाज सुनते ही गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अपराधी भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक अपराधी को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।


 वही फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अपराधियों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस फरार 5 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के साहरघाट बाजार की है जहां एक ज्वेलरी शॉप को लूटने का प्रयास किया गया। 


घटना बीती रात करीब 12:00 बजे की है। बताया जाता है कि  रेणुका ज्वेलर्स को तकरीबन आधा दर्जन अपराधी हथियार से लैस होकर लूटने के लिए आए थे और दुकान का खिड़की तोड़ने लगे। खिड़की तोड़ने की आहट पाकर गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद नेताजी सुभाष चौक पर मौजूद गश्ती टीम मौके पर पहुंचे। 


पुलिस को देखते ही पांच अपराधी नौ दो ग्यारह गये लेकिन एक अपराधी पकड़ा गया। जिसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आधा दर्जन अपराधी पहुंचे थे लेकिन पुलिस की तत्परता से वो चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल हो गए। इस दौरान एक अपराधी को दबोचा गया जबकि 5 भागने में सफल रहे। गिफ्तार अपराधी की निशानदेही पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।