ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Road Accident : रेलवे के सेक्शन ऑफिसर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों...

Road Accident : रेलवे के सेक्शन ऑफिसर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident: पटना से सटे बाढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क दुर्घटना में रेलवे के सेक्शन ऑफिसर की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

06-Jan-2025 10:00 AM

By First Bihar

Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक शक्श की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ- साकसोहरा रोड में सड़क दुर्घटना में दानापुर में कार्यरत सेक्शन ऑफिसर की मौत हो गई। इनको अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है मृतक का पुस्तैनी घर लदमा गांव है। जबकि एक मकान नाथचक मोहल्ले में है। मृतक प्रत्येक रविवार को अपने पुश्तैनी घर लदमा जाया करता था।


ऐसे में वह बीते दिन भी वो पुश्तैनी घर गए थे। जहां से बाइक से अपने नए घर लौटने के दौरान बेढना लदमा के बीच अज्ञात वाहन द्वारा मृतक के बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया गया। जिससे मृतक गंभीर तौर पर जख्मी हो गए। जबकि अज्ञात वाहन के चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। इधर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दिया।


वहीं जख्मी को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पॉकेट से निकले आइडेंटी कार्ड से किया और घटना की जानकारी घर वालो को दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए।


इस घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 52 वर्षीय रामाकांत शर्मा के रूप मे की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को तीन पुत्रियां थीं। जबकि मृतक के भाई भी सर्विस में है। वह मैनेजर के पद पर है ।