ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Road Accident : कोहरा बना काल ! सड़क हादसे में दो डॉक्टर की...

Road Accident : कोहरा बना काल ! सड़क हादसे में दो डॉक्टर की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

बिहार के बाढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार की सुबह यह हादसा हुआ।

06-Jan-2025 11:52 AM

By First Bihar

Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते मामले को देखते हुए परिवहन विभाग भी लोगों से अपील कर रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, बाढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार की सुबह यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डॉक्टर्स को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई है। 


वहीं,मृतक डॉक्टर नियाज अहमद मोतिहारी और डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव छपरा के रहने वाले थे। दोनों डॉक्टर पटना से नवादा स्थित अपने निजी नर्सिंग होम, हिम्स हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें यह भीषण हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।