25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Jan-2025 08:30 PM
By First Bihar
PATNA: 70वींं BPSC पीटी की पूरी परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम की मांग को लेकर अभ्यर्थी 15 दिन से पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे हैं। पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अब बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़ी है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरी परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम लेने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पटना के गर्दनीबाग में अनशन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के मांगों पर गंभीरता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद विचार करें और छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर सारी समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में अपने स्तर से पहल करें। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आगे कहा कि बीपीएससी के अभ्यर्थी करकराती ठंड में विगत दो सप्ताह से पटना में धरना प्रदर्शन एवं अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह से छात्र हित के साथ खड़ी है।
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार को भी छात्रों के हित में फैसला लेना चाहिए और छात्रों के सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शनिवार को पटना के बापू सभागार परिसर तथा पटना में अन्य परीक्षा केंद्र पर होने वाले 70वीं बीपीएससी पीटी की परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से एग्जाम लिए जाने का छात्रों के मांग का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि 29 दिसंबर रविवार को पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर अपना जिला प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को भी वापस लिया जाए।