25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jan-2025 11:11 AM
By Ganesh Samrat
Prashant Kishor Arrest: जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे थे। सोमवार सुबह 3-4 बजे के करीब पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। एम्स के बाद गिरफ्तार करके उन्हें बिहटा लाया गया, लेकिन उन्होंने वहां भी जांच से इंकार कर दिया उसके बाद फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में उनका जाचं करवाया गया है, इसके बाद अब उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पुलिस पटना सिविल कोर्ट लेकर जा रही है। थोड़ी देर में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इससे पहले फतुहा अस्पताल में पीके का मेडिकल चेकअप कराया गया। जन सुराज पार्टी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि एम्स प्रशासन ने पीके का मेडिकल चेकअप कराने से इनकार कर दिया था, इसलिए पुलिस उन्हें एंबुलेंस में लेकर सुबह से घूमती रही। फतुहा अस्पताल से सीधे प्रशांत किशोर को पटना कोर्ट ले जाया जाएगा। यहां से अदालत की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है।
वहीं, प्रशांत किशोर की जिस वैन को लेकर विवाद हो रहा था, गिरफ्तारी के बाद उसे शहर की पुलिस जिला परिवहन कार्यालय में ले आई है। इसके विरोध में जन सुराज ने आज पूरे राज्य मेें प्रदर्शन का ऐलान किया है।बीपीएससी ने 13 दिसंबर को 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें धांधली के आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग में धरना शुरू किया। इसके बाद दो बार प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ और इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। पीके से लेकर तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत सभी विपक्षी नेता अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर आए।