ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
08-Jan-2025 07:39 AM
By First Bihar
Patna Airport : एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरू होने वाली सभी फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। 15 जनवरी से पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की होगी। यह बेंगलुरु से आएगी। इसके आने का समय 9 बजे और जाने का 9.35 बजे है।
पटना एयरपोर्ट के लिए पहली बार एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवाएं शुरू होने जा रहा है। 15 जनवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए 2-2 और भुवनेश्वर के लिए एक सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है।इसके अलावा स्पाइसजेट ने भी गुवाहाटी के लिए एक नई सीधी उड़ान शुरू कर दी है। इससे पहले की लिस्ट में पटना से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी कोई भी फ्लाइट नहीं थी।
वहीं, पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 31 जनवरी तक के लिए 39 जोड़ी विमानों का शिड्यूल जारी कर दिया है। पहले 33 जोड़ी विमानों की आवाजाही हो रही थी। इन 33 जोड़ी विमानों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरू होने वाली सभी फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। 15 जनवरी से पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की होगी। यह बेंगलुरु से आएगी। इसके आने का समय 9 बजे और जाने का 9.35 बजे है। अभी पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट एयर इंडिया की दिल्ली की है जो 10 बजे लैंड करती है और 10.35 बजे टेक ऑफ करती है।
नए शिड्यूल में भी पटना से दिल्ली जाने के लिए यही पहला विमान है। पटना से आखिरी फ्लाइट 15 जनवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की होगी।नई सूची में पटना से दिल्ली के लिए 13 विमान हैं। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की सुबह 10.35 बजे और उड़ान रात 9.20 बजे इंडिगो की है। पटना से बेंगलुरु के लिए 6, हैदराबाद के लिए 5, मुंबई के लिए 3, अहमदाबाद व कोलकाता के लिए 2-2, रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, लखनऊ, चंडीगढ़, पुणे, देवघर, चेन्नई के लिए एक-एक विमान हैं।