BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
31-Dec-2024 03:27 PM
By First Bihar
new year celebration: साल 2024 31 दिसंबर की आधी रात 12 बजे खत्म हो जाएगा और इसके बाद नए साल 2025 का आगाज हो जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है। उधर, न्यू ईयर पार्टी को लेकर पटना पुलिस ने भी बड़ी तैयारी कर रखी है। अगर आपने भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्रोग्राम बनाया है तो यह जरूरी खबर पढ़ लें।
नए साल के जश्न में होश गंवाने वालों की खैर नहीं होगी। कानून के दायरे में रहकर ही लोगों को नए साल का जश्न बनाना होगा। शराबबंदी के बावजूद अगर कोई शख्स दारू पार्टी करते दिखा तो पुलिस उसे तुरंत अरेस्ट करेगी। इसके लिए पटना पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक एसपी ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच के निर्देश दे दिए हैं।
ट्रैफिक एसपी के मुताबिक, पटना जू, कुम्हरार पार्क, राजवंशीनगर हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन हनुमान मंदिर, बुद्धा स्मृति पार्क और चिल्ड्रैन पार्क जैसे प्रमुख स्थलों पर नए साल के दौरान काफी भीड़ होती है। इसके साथ ही मरीन ड्राइव, अटल पथ पर 31 दिसंबर की रात से ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डाकबंगला से बेली रोड और रुपसपुर से रुकनपुरा तक के इलाके में खास निगरानी बरती जाएगी। डीएसपी रैंक के अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके साथ ही राजधानी के तमाम चौक चौराहों पर पुलिस और ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है।