ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Liquor Ban : पटना में सेमी न्यूड हालत में 2 युवती समेत 4...

Liquor Ban : पटना में सेमी न्यूड हालत में 2 युवती समेत 4 लोग अरेस्ट, शराब पार्टी में जमा रहे थे रंग

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 2 लड़कों और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। सभी शराब के नशे में अर्धनग्न हालत में डांस कर रहे थे। पूछताछ के बाद सभी जेल भेज दिया गया है।

03-Jan-2025 09:28 AM

By First Bihar

Patna Police : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रहा है। जहां  पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में दो लड़कों और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग शराब के प्रभाव में अर्धनग्न अवस्था में नृत्य कर रहे थे। 


वहीं,शराब के नशे में धूत यह लोग सामने पुलिस को देख दंग रहे गए। इसके बाद एक लड़का पुलिस टीम को ही धमकी देना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस की टीम ने इनलोगों को थाना लाया और शराब पीकर हंगामा करने वाले चारों लोगों को हाजत में डाला गया। यह घटना पटना के किदवईपुरी स्थित रघुवंशम अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। 


पुलिस ने मौके से अंशु कुमार (इंजीनियर), अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू, नम्रता सिंह और सबरीना अहमद को गिरफ्तार किया है। ये सभी ज्ञान टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं, जिसका ऑफिस इसी अपार्टमेंट में स्थित है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट के कमरा नंबर 402 से तेज आवाज में संगीत बज रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और आपत्तिजनक हालत में डांस कर रहे थे। कमरे से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं।


इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि सभी आरोपियों को शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अंशु कुमार काफी रसूखदार है और इस मामले को दबाने के लिए कई स्तरों पर दबाव बनाया गया। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।