ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / ठंड में बढ़ी चोरी की घटनाएं: DGP और IG के आवास के पास...

ठंड में बढ़ी चोरी की घटनाएं: DGP और IG के आवास के पास एक आटा चक्की और घर में चोरी, थानेदार को नहीं घटना की जानकारी

चोरी की घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के LBS पथ की हैं जहां शनिवार की देर रात IG विकास वैभव और DGP विनय कुमार के आवास के पास स्थित रिहायशी इलाका पुलिस कॉलोनी में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया लेकिन थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी तक नहीं है।

05-Jan-2025 02:52 PM

By First Bihar

PATNA: जैसे-जैसे ठंड और कुहासा बढ़ रहा है वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ गयी। ठंड के कारण शाम होते ही कई इलाकों में सन्नाटा पसर जाता है जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। ठंड में लूट और चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार तो हद ही हो गयी बदमाशों ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार और आईजी विकास वैभव के आवास के पास स्थित एलबीएस पथ में एक घर और एक आटा चक्की को निशाना बनाया है। 


दोनों जगहों पर बदमाशों ने भीषण चोरी की है। घर का ताला तोड़कर कैश और गहने वो साथ ले गये। वही आटा चक्की की दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया है। लेकिन इस घटना की जानकारी गर्दनीबाग थाने के थानेदार संजीव कुमार तक को नहीं है। उनका कहना था कि मुझे इस इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे इलाके में चोरी हुई है। घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के LBS पथ की हैं।


 जहां देर रात करीब तीन बजे IG विकास वैभव और DGP विनय कुमार के आवास के पास स्थित रिहायशी इलाका पुलिस कॉलोनी में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। इस कॉलोनी में ज्यादात्तर पुलिस पदाधिकारियों का आवास है। लेकिन अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि अब तो पुलिस पदाधिकारियों के आवासीय कॉलोनी तक को निशाना बना रहे हैं। जिस घर में चोरी हुई है वो संतोष कुमार का आवास है। 


पीड़ित ने बताया कि बदमाशों में 7 हजार कैश और कीमती गहनों की चोरी कर ली है। चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक बदमाश गली में घूमते नजर जा रहा है। पीड़ितों को शक है कि इसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि सुबह जगने के बाद देखा गया कि दरवाजा खुला हुआ है और लॉक टूटा हुआ है। पीड़ित ने इस बात की सूचना गर्दनीबाग थाने को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।