25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Jan-2025 04:22 PM
By First Bihar
BIHAR GOVERNOR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए साल के पहले दिन अपनी माता की पुण्यतिथि के मौके पर अपने गांव कल्याणबीघा पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावे कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार की माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कल्याणबीघा से आने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी आवास जाएंगे और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे।
कुछ ही देर बाद वो राबड़ी आवास पहुंचेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार लालू से मुलाकात के बाद राज्यपाल 6 बजकर 15 मिनट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के आवास पर भी जाएंगे जहां उनसे भी मुलाकात करेंगे।
साल 2025 के आगाज के साथ ही देश विदेश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिहार के सियासी गलियारे में भी जश्न का माहौल है। राबड़ी आवास में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता राबड़ी आवास गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं। एक कार्यकर्ता तो न्यू ईयर की पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है।
दरअसल, नए साल के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आरजेडी चीफ भी राबड़ी आवास में चौकी लगाकर बैठ गए हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी हैसियत के मुताबिक लालू के लिए गिफ्ट लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं।
लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी आवास में मौजूद हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। लगातार कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और बधाई देकर वापस लौट रहे हैं। यह सिलसिला सुबह से ही जारी है और देर शाम तक चलने की संभावना है।
इससे पहले लालू ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी,बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं”।