25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jan-2025 11:55 AM
By BADAL ROHAN
Bihar News: देशभर के अनेक राज्यों में पौराणिक स्थलों की खुदाई का काम जारी है। खुदाई के दौरान कई तरह के अवशेषों के मिलने की बात भी सामने आई है। इसी बीच राजधानी पटना में जमीन की खुलाई के दौरान सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर मिलने के बाद पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।
दरअसर, पटना के आलमगंज इलाके में जमीन खुदाई के दौरान लगभग 500 साल पुराना शिव मंदिर मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मंदिर को देखने के लिए उमड़ रही है। पूरे इलाके में जयकारा होने लगा है। बताया जा रहा है कि जमीन मठ की है और उस जमीन पर खुदाई का कार्य चल रहा था।
खुदाई के दौरान जमीन के अंदर शिव मंदिर मिला जिसके बाद दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और बम बम भोले की जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा है। स्थानीय लोगों की मानें तो लगभग 500 साल पुराना मंदिर है। स्थानीय लोगो का कहना है कि अब विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी और यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।