25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Jan-2025 05:04 PM
By Viveka Nand
DK Tax In Bihar: बिहार में एक और टैक्स डी.के. टैक्स की चर्चा शुरू हो गई है. पहले आरसीपी टैक्स की खूब चर्चा होती थी. विपक्षी दलों के नेता खासकर तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में आरपीसी टैक्स वसूली का आरोप लगाते थे. हालांकि कुछ समय से सरकार में टैक्स वसूली की चर्चा मंद पड़ी हुई थी. अचानक तेजस्वी यादव ने एक नए टैक्स की चर्चा छेड़ कर खलबली मचा दी है.
कौन हैं रिटायर्ड अधिकारी जो चला रहे सरकार ?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि बिहार में न तो DGP की चल रही है और न ही मुख्य सचिव की. अब तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नहीं चल रही है. आज हालात ऐसे हैं कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में सिर्फ चलता है तो D K टैक्स. बिहार में पूरी तरह से वसूली हो रही है. अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हेराफेरी का खेल चल रहा है. काबिल अधिकारियों को साइडलाइन कर दिया गया है. बिहार में अब केवल वसूली गैंग चल रहा है.
बता दें, जब आरसीपी टैक्स की बात होती थी,तब मुख्यमंत्री नीतीश के बेहद करीबी आरसीपी सिंह साथ थे. विपक्षी नेता बिना नाम लिए आरसीपी सिंह पर आरोप लगाते थे. तब कहा जाता था कि आरसीपी सिंह ही सरकार चलाते हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्ष 2017-2018 में ”RCP TAX” का खूब जिक्र करते थे. तब उन्होंने कहा था कि बिहार में अधिकारी कितनी भी गलती कर ले, मामला कितना भी गंभीर हो, लेकिन उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता. क्योंकि उसने ‘आरसीपी टैक्स’ देने का काम किया है. हालांकि तेजस्वी यादव ने आरसीपी टैक्स वसूली की चर्चा कर नीतीश कुमार-आरसीपी सिंह को भले ही कटघरे में खड़े करते हों, लेकिन इसका फूल फार्म अलग ही बताते थे. इस बार तेजस्वी यादव ने डी.के. टैक्स वसूली की चर्चा छेड़कर एक रिटायर्ड अधिकारी पर निशाना साधा है.