25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 12:50 PM
By First Bihar
bpsc exam : बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा की दोबारा कराने की मांग के बीच आज (शनिवार) को पटना के बापू परिसर केन्द्र की रद्द प्रारंभिक परीक्षा 22 केंद्रों पर चल रही है। दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा हो रही है। इसको लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वहीं, इस परीक्षा के बीच आयोग ने चेयरमैन ने बड़ा बयान दिया है।
दरअसल,छात्रों के आंदोलन के बीच बीपीएससी चेयरमैन रवि मनु भाई ने कहा कि पटना के 22 केंद्रों पर हो रहे री एग्जाम में 5900 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के अंत तक जारी होगा। जिसमें 2035 अभ्यर्थियों का चयन होगा। और फिर मेन्स परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
जानकारी हो कि, बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर अधिकारी लेवल के ऑफिसरों की नियुक्ति की जाती है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें किसी भी विषय से ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते थे। बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को किया गया था। इसी दिन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालांकि,आयोग ने सिर्फ एक सेंटर पर गड़बड़ी पाई और वापस से आज यहां परीक्षा ले जा रही है।
जानकारी हो कि,बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 के जरिए अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा), पुलिस उपाधीक्षक बिहार पुलिस सेवा (गृह विभाग), जिला समादेष्टा (बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा) गृह विभाग, काराधीक्षक बिहार कारा सेवा (गृह विभाग), राज्य-कर सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) वाणिज्य-कर सेवा, अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक (मद्य निषेध उत्पाद एंव निबंधन विभाग), अवर निर्वाचन पदाधिकारी (बिहार निर्वाचन सेवा), बिहार शिक्षा सेवा (शिक्षा विभाग), सहायक निदेशक (समाज कल्याण विभाग), सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग (समाज कल्याण विभाग) पद पर नौकरी मिलती है।
गौरतलब हो कि, बीपीएससी के इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6, पे लेवल 7 और पे लेवल 9 के मुताबिक सैलरी मिलती है। प्रति माह सैलरी के अलावा इन पदों पर अलग-अलग तरह के वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।