ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / BPSC परीक्षा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: एग्जाम रद्द करने की याचिका, धांधली की...

BPSC परीक्षा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: एग्जाम रद्द करने की याचिका, धांधली की जांच और लाठीचार्ज पर कार्रवाई की मांग

05-Jan-2025 10:34 PM

By First Bihar

DESK: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें कई मांगे उठाई गयी है। 


परीक्षा रद्द करने की मांग: याचिका में परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई है।

न्यायिक जाँच: याचिका में सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश (रिटायर्ड जज) की निगरानी में पूरे मामले की जाँच कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जाँच हो सके।

  • लाठीचार्ज पर कार्रवाई: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में, याचिका में संबंधित जिले के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिकाकर्ता ने इस मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है और संभावना है कि अगले सप्ताह इस पर सुनवाई हो सकती है।


  • BPSC द्वारा 13 दिसंबर को राज्यभर में सिविल सेवा के दो हजार पदों के लिए 70वीं प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने पेपर लीक और परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिसके बाद पटना के गर्दनीबाग में BPSC परीक्षार्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे।
  • आयोग ने बापू सेंटर के लगभग 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए 4 जनवरी को फिर से परीक्षा आयोजित की। आंदोलनकारी छात्र सभी 4 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हैं।

 


70वीं BPSC पीटी री एग्जाम सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जनसुराज पार्टी के संरक्षक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं। खुले आसमान में गांधी मूर्ति के पास कई अभ्यर्थी भी उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज अनशन का तीसरा दिन है और अब आंदोलनकारियों की सेहत पर असर दिख रहा है। प्रशांत किशोर सहित अभ्यर्थियों के हेल्थ चेकअप के लिए वहां डॉक्टर की टीम भी मौजूद हैं।